Posts

Showing posts with the label शिव तत्व

🔱 शिव तत्व का रहस्य: क्या आप जानते हैं महादेव किसका जप करते हैं?

Image
क्या आपने कभी सोचा है — देवों के देव, महादेव भी किसी का जप क्यों करते हैं? शिव तत्व का यही रहस्य करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। शिव पुराण के अनुसार एक बार माता पार्वती ने भगवान शंकर को ध्यानमग्न देखा। उन्हें आश्चर्य हुआ कि संहारकर्ता, त्रिलोकीनाथ महादेव किसका जप कर रहे हैं? महादेव ने उत्तर दिया — “मैं विष्णुसहस्त्रनाम का जप कर रहा हूँ।” पार्वती ने प्रश्न किया — “प्रभु! सहस्त्र नामों का जप साधारण मनुष्य कैसे करेगा?” महादेव मुस्कराए और बोले — “राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।“ अर्थात ‘राम नाम’ विष्णु सहस्त्रनाम के बराबर है। शिव से लेकर विष्णु, ब्रह्मा, शक्ति, राम और कृष्ण — सभी एक ही परब्रह्म के भिन्न रूप हैं। नाम और रूप बदल जाते हैं, लेकिन तत्व वही सच्चिदानंद है। --- 🔱 तत्व को न जानने से क्यों होते हैं मतभेद? इसी गूढ़ तत्व को न समझ पाने के कारण भक्तों में आपसी झगड़े होते हैं — कोई शिव को बड़ा मानता है, कोई विष्णु को। लेकिन शास्त्र कहते हैं — किसी एक नाम-रूप को ईष्ट मानकर साधना करो, बाकी देवताओं में भी उतनी ही श्रद्धा रखो। शिव ...